February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में सड़क सुधार अभियान तेज़ — दिसम्बर तक सभी मार्ग होंगे दुरुस्त, लोक निर्माण विभाग ने बढ़ाई रफ्तार

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/कोरबा, 06 नवम्बर 2025।
शासन की मंशा और उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री के निर्देशों के अनुरूप लोक निर्माण विभाग कोरबा ने जिलेभर में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत हेतु विशेष अभियान की शुरुआत कर दी है। विभाग ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि दिसम्बर 2025 तक जिले की सभी प्रमुख और आंतरिक सड़कों का मरम्मत कार्य पूर्ण कर नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान की जाएगी।

हाल ही में हुई लगातार वर्षा के कारण जिले की कई सड़कों की स्थिति खराब हो गई थी, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। वर्षा के दौरान विभाग द्वारा अस्थायी तौर पर डब्ल्यू.एम.एम. (Wet Mix Macadam) के माध्यम से मरम्मत कार्य किया गया था ताकि मार्ग आंशिक रूप से संचालित रह सकें। अब बरसात समाप्त होने के बाद विभाग ने व्यापक स्तर पर स्थायी मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया है।

 

लोक निर्माण विभाग कोरबा के कार्यपालन अभियंता श्री जी.आर. जांगड़े ने बताया कि वर्तमान में कोटमी पसान–कटघोरा मार्ग पर पेच रिपेयर कार्य तीव्र गति से जारी है। साथ ही कोरबा–उरगा मार्ग (गौमाता चौक) पर भी मरम्मत कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसके अलावा अन्य प्रमुख मार्गों — जैसे कटघोरा–बाल्को मार्ग, सीएसईबी रोड, दर्री रोड तथा एन.एच. से जुड़ने वाले आंतरिक मार्गों — पर भी शीघ्र ही कार्य आरंभ किए जाएंगे।

श्री जांगड़े ने बताया कि विभाग का लक्ष्य न केवल सड़कों को दुरुस्त करना है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण मरम्मत सुनिश्चित करना भी है ताकि आने वाले वर्षों तक मार्ग सुरक्षित और स्थायी रहें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य की तकनीकी निगरानी वरिष्ठ अभियंताओं द्वारा की जा रही है और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

लोक निर्माण विभाग की इस पहल से जिले के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी तथा आम नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यवसायियों और ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को काफी राहत प्राप्त होगी। विभाग के अनुसार, सड़क मरम्मत अभियान पूरा होने के बाद कोरबा जिला सुगम, सुरक्षित एवं बेहतर सड़क नेटवर्क से जुड़ जाएगा।

यह मरम्मत अभियान लोक निर्माण विभाग की प्राथमिकताओं में से एक है, जिसके माध्यम से “सशक्त बुनियादी ढांचा, सुरक्षित आवागमन” की दिशा में कोरबा जिले को नई गति प्रदान की जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.