August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

समर्पण और सेवा के संकल्प के साथ अयोध्यापुरी शक्ति केंद्र में मनाया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का ‘समर्पण दिवस’

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *****//** दर्री (कोरबा)
भारतीय जनता पार्टी मंडल दर्री अंतर्गत अयोध्यापुरी शक्ति केंद्र में प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता तथा करोड़ों कार्यकर्ताओं के पथप्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को “समर्पण दिवस” के रूप में श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उनके विचारों को केवल स्मरण तक सीमित न रखकर, उन्हें संगठनात्मक कार्य और सामाजिक जीवन में उतारने का संदेश देना रहा।

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मनोज लहरें जी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का चिंतन केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं था, बल्कि वे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को ही सच्चा विकास मानते थे। उनका स्पष्ट मत था कि राष्ट्र की वास्तविक उन्नति तभी संभव है जब व्यक्ति का सर्वांगीण विकास शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से सुनिश्चित हो। उनके विचार आज भी संगठन और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सम्माननीय पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज अग्रवाल जी ने भी विचार रखते हुए कहा कि पंडित जी का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रनिष्ठा का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को जमीनी स्तर पर उतारकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाई जाए।
कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समर्पण, सेवा और संगठन सुदृढ़ीकरण के संकल्प के साथ उनके विचारों पर चलने का प्रण लिया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष होमलाल भारिया जी, मंडल महामंत्री किशोर साहू जी, शक्ति केंद्र संयोजक अवध राम गवेल जी, मंत्री अनिल गिरी जी, बूथ अध्यक्ष कुश यादव जी, मनहरण लाल यादव जी, आशाराम यादव जी, मंडल मीडिया प्रभारी भुनेश्वर दुबे जी, सहमीडिया प्रभारी ओम यादव जी, सोशल मीडिया प्रभारी देवव्रत (संगम) जी, योगेंद्र राठौर, युवा नेता अजय राठौर जी, वार्ड के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश स्वर्णकार जी, अतुल सराफ जी, संजय सिंह राजपूत, रवि सिंह राजपूत, श्यामू बरेठ, श्रीमती ज्योति सिंह राजपूत, सुशांत गुप्ता, अर्जुन यादव सहित बड़ी संख्या में ज्येष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारीगण एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ किया गया कि सभी कार्यकर्ता समर्पण, सेवा और अंत्योदय के मार्ग पर चलते हुए संगठन को सशक्त बनाएंगे और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.