August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

श्री चम्पत राय पर अमर्यादित टिप्पणियां अस्वीकार्य, हर रामभक्त उनके सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट रहे : अमरजीत सिंह

1 min read

 

विश्व हिन्दू परिषद कोरबा का आह्वान— दुष्प्रचार से भ्रमित न हों सनातनी, धर्म और राष्ट्र के लिए समर्पित व्यक्तित्व के साथ मजबूती से खड़ा रहे समाज
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*  कोरबा। विश्व हिन्दू परिषद, जिला कोरबा के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव श्री चम्पत राय पर की जा रही व्यक्तिगत टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसे समर्पित और निष्ठावान रामभक्त पर तथ्यहीन आरोप लगाना करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की आस्था पर प्रहार करने जैसा है।
अमरजीत सिंह ने कहा कि श्री चम्पत राय ने अपना संपूर्ण जीवन प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण, सनातन संस्कृति के संरक्षण और समाज को संगठित करने के लिए समर्पित किया है। उनका जीवन त्याग, तपस्या, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का प्रतीक रहा है। ऐसे व्यक्तित्व को विवादों में घसीटने का प्रयास न केवल अनुचित है, बल्कि धर्म के लिए किए गए उनके दशकों के योगदान का भी अपमान है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आवश्यकता आरोप-प्रत्यारोप की नहीं, बल्कि उन लोगों के सम्मान और मनोबल की रक्षा करने की है जिन्होंने निस्वार्थ भाव से राष्ट्र और धर्म की सेवा की है। किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार या भ्रामक अभियान से सनातन समाज को भ्रमित नहीं होना चाहिए।
विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष ने सभी रामभक्तों और सनातनी समाज से संयम, एकता और जागरूकता बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि तथ्यों के आधार पर ही अपनी बात रखें और किसी भी निष्ठावान सनातनी कार्यकर्ता या धर्मयोद्धा का मनोबल गिराने के प्रयासों को सफल न होने दें।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री चम्पत राय का योगदान भारतीय समाज सदैव सम्मान के साथ याद रखेगा और प्रत्येक रामभक्त उनके सम्मान, आत्मसम्मान तथा राष्ट्र और धर्म के प्रति उनके समर्पण के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.