August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

इतिहास पढ़े कांग्रेस, अनर्गल बयानबाजी बंद करे : संतोष पाण्डेय

 

भाजपा का पलटवार— डॉ. हेडगेवार और संघ के योगदान पर सवाल उठाने से पहले तथ्य जानें, राम मंदिर पर टिप्पणी को बताया सनातन विरोधी सोच
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने कांग्रेस और उसके राष्ट्रीय मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा के बयानों पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले इतिहास पढ़ने और अपना सामान्य ज्ञान बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार पर सवाल उठाना कांग्रेस की राजनीतिक हताशा का प्रमाण है।
संतोष पाण्डेय ने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की थी और जेल भी गए थे। उन्होंने दावा किया कि नमक सत्याग्रह से लेकर भारत छोड़ो आंदोलन तक संघ के स्वयंसेवकों ने राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के कारण इन तथ्यों को इतिहास से दूर रखने का प्रयास किया।
भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट पर की गई टिप्पणी कांग्रेस की सनातन विरोधी मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश, संत समाज और करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए तथा तथ्यहीन बयानबाजी से बचना चाहिए।
संतोष पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस जितना राष्ट्रभक्त संगठनों और सनातन परंपरा पर सवाल उठाएगी, जनता उतना ही उसे लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी। उन्होंने पवन खेड़ा और कांग्रेस नेतृत्व से अपने बयानों पर देशवासियों और रामभक्तों से माफी मांगने की मांग भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.