November 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 

मंडल प्रभारी मंजू सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बनाई कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा, मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव सहित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी।

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा बालको मंडल की मासिक बैठक शक्तिकेंद्र भदरापारा में वार्ड पार्षद रजत खूटे के निज निवास पर आयोजित हुई। बैठक में 15 नवंबर 2026 को धरमजयगढ़ में प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा आयोजन की सफलता के लिए संगठनात्मक रणनीति पर मंथन हुआ।

बैठक में मंडल प्रभारी मंजू सिंह ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराते हुए भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, संस्कृति, परंपरा और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले जनजातीय महापुरुषों के योगदान को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

 

 

बिरसा मुंडा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस, स्वाभिमान और सामाजिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने जनजातीय समाज को संगठित करने के साथ अंग्रेजी शासन और शोषण के विरुद्ध ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आपसी समन्वय और सक्रियता के साथ कार्य करें। संगठन के विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों और शक्तिकेंद्रों की भूमिका को लेकर भी चर्चा की गई।

संगठनात्मक एकजुटता और आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन

मासिक बैठक में मंडल की संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। बैठक में जनजातीय गौरव दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। पदाधिकारियों ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहे पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

 

इनकी रही विशेष उपस्थिति

बैठक में मंडल प्रभारी मंजू सिंह, मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव, महामंत्री जय राठौर, उपाध्यक्ष संजय साहू एवं रेनू प्रसाद, मंत्री राजा शर्मा, महेश्वरी गोस्वामी, भुवनेश्वरी चन्द्रा एवं मीना डहरिया, पार्षद दल सचेतक सत्येन्द्र दुबे, पार्षद रजत खूटे, तरुण राठौर, चेतन मैत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंत्री एवं पूर्व पार्षद लुकेश्वर चौहान, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रिया द्विवेदी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संजू सिंह धुर्वे, किसान मोर्चा अध्यक्ष आर.ए. नारायण, महिला मोर्चा मंत्री रश्मि सोनी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नारायणी दुबे, पिछड़ा वर्ग महामंत्री सागर कश्यप, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक केशव चन्द्रा, राजेश धीवर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंत्री रंजीता मौर्य, अनीता वैष्णव, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं संयोजक अर्चना रुनिझा, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी अनीता प्रसाद, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मंजीत कौर, पूर्व महामंत्री एवं संयोजक हेमलता निर्मलकर, संयोजक लखन चन्द्रा, सह-संयोजक तुलसी विश्वकर्मा सहित लाल बहादूर चौहान, सुबोध पाण्डेय, रामकुमार बिन्द, किशोर दूबे, देवेन्द्र पाठक, भूषणदास महंत, प्रदीप चन्द्रा, मोतीलाल यादव, अर्जुन श्रीवास, उषा यादव, रजनी ठाकुर, प्रतिमा गिरि, शकुंतला यादव, ज्योति कौशिक एवं उमेश साहू उपस्थित रहे।

बैठक में मंडल मीडिया प्रभारी राकेश तलवार की विशेष उपस्थिति रही।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करते हुए जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को सफल बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास करना रहा। भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं ने संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प व्यक्त किया।

भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद!
कमल का फूल जिंदाबाद!

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.