सहयोग केंद्र’ में गूंजीं कार्यकर्ताओं की आवाज, मंत्री केदार कश्यप ने कई मामलों में दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश



42 प्रतिनिधिमंडलों और 200 से अधिक कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद, कहा— जनता की समस्या का त्वरित समाधान ही सरकार की प्राथमिकता
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित ‘सहयोग केंद्र’ में सोमवार को प्रदेश के वन, जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन एवं कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इस दौरान लगभग 42 प्रतिनिधिमंडलों और 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनहित एवं संगठनात्मक मुद्दे मंत्री के समक्ष रखे।

मंत्री केदार कश्यप ने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से तत्काल दूरभाष पर चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है और ‘सहयोग केंद्र’ सरकार, संगठन और जनता के बीच मजबूत सेतु का कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं की बात सुनना और जनसमस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती एवं सहयोग केंद्र के प्रभारी सच्चिदानंद उपासने भी उपस्थित रहे।:::


