भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की रणनीतिक बैठक 2 जुलाई को, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर बनेगी कार्ययोजना



जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी और संभाग प्रभारी शांतनु साहू का मिलेगा मार्गदर्शन, सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला कोरबा द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 2 जुलाई 2026 (गुरुवार) को दोपहर 1 बजे भाजपा जिला कार्यालय, कोरबा में जिला स्तरीय आवश्यक कामकाजी एवं परिचयात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जिला एवं मंडल पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य तथा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर संभाग प्रभारी शांतनु साहू संगठनात्मक मार्गदर्शन देंगे। उनके नेतृत्व में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान, डिजिटल प्रशिक्षण तथा पिछड़ा वर्ग समाज के बीच संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की जाएगी।
मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने सभी जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और कार्यकर्ताओं से समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और अनुशासन पर निर्भर करती है। प्रत्येक मंडल और प्रत्येक बूथ तक संगठन को सशक्त बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बैठक संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और आगामी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रभावी कार्ययोजना प्रदान करेगी।:::


