August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

हेलीपैड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में हर मंगलवार गूंजता है सुंदरकांड का दिव्य पाठ, उमड़ती है श्रद्धालुओं की विशाल आस्था

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। हेलीपैड के समीप स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाला भव्य सुंदरकांड पाठ अब क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। हर सप्ताह बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम एवं संकटमोचन हनुमान जी की आराधना में शामिल होते हैं। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण, जय श्रीराम और बजरंगबली के जयघोष से देर तक गुंजायमान रहता है।

 

सुंदरकांड पाठ के दौरान विद्वान पाठकों द्वारा संगीतमय शैली में सामूहिक पाठ किया जाता है, जिसमें महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हैं। श्रद्धालु मानते हैं कि सुंदरकांड के श्रवण और पाठ से जीवन के संकट दूर होते हैं तथा सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
कार्यक्रम के समापन पर महाआरती का आयोजन किया जाता है, जिसके बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रेमपूर्वक प्रसाद एवं नाश्ते की व्यवस्था की जाती है। भक्तजन सेवा भाव से इस आयोजन में सहयोग करते हैं, जिससे मंदिर परिसर में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का अनुपम दृश्य देखने को मिलता है।
हर मंगलवार को मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भक्ति का अद्भुत वातावरण इस आयोजन को विशेष बनाता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पंचमुखी हनुमान मंदिर का यह साप्ताहिक सुंदरकांड पाठ न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत कर रहा है, बल्कि लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा, सामाजिक सद्भाव और सनातन संस्कृति से भी जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। दूर-दराज़ से भी श्रद्धालु इस दिव्य आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.