June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

हसदेव डैम में युवती का शव मिलने से सनसनी घर से निकली 30 वर्षीय महिला का शव डैम में मिला, पुलिस जांच में जुटी

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र स्थित हसदेव डैम में मंगलवार सुबह एक 30 वर्षीय युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवती का शव डैम के 10 नंबर गेट के पास पानी में मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह डैम में मछली पकड़ रहे मछुआरों की नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना दर्री पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला।
मृतका की पहचान नंदनी मेहर (30 वर्ष), निवासी नीलगिरी सिंचाई कॉलोनी, दर्री थाना के पीछे के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि नंदनी सोमवार सुबह लगभग 11 बजे घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। मंगलवार सुबह डैम में शव मिलने की सूचना मिलने पर परिवार मौके पर पहुंचा और शव की पहचान की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मामले से जुड़ी किसी भी जानकारी होने पर पुलिस को अवश्य सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.