August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

समरसता और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुई ‘विकसित भारत जी राम जी’ मंडल स्तरीय कार्यशाला

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** जवाली (कोरबा)।
भारतीय जनता पार्टी मंडल जवाली के तत्वावधान में समरसता भवन, जवाली में ‘विकसित भारत जी राम जी’ विषय पर मंडल स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना, संगठनात्मक मजबूती प्रदान करना तथा अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के विचारों को कार्यकर्ताओं के बीच और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री भाजपा कोरबा श्री सतीश झा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा श्री भगवत विश्वकर्मा तथा पूर्व युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष श्री विकास झा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के ऊर्जावान अध्यक्ष श्री श्रवण तंवर ने की।

 

 

 

अतिथियों ने अपने संबोधन में ‘विकसित भारत जी राम जी’ नवीन विधेयक के उद्देश्य, उसके सामाजिक एवं राष्ट्रहितकारी पक्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, विचारधारा, अंत्योदय के सिद्धांत तथा एकात्म मानववाद की प्रासंगिकता पर प्रेरक उद्बोधन देते हुए कार्यकर्ताओं को राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यशाला के दौरान श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके त्याग, तपस्या एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को स्मरण किया गया। उपस्थित जनसमूह ने उनके विचारों को आत्मसात कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मंडल के समस्त पदाधिकारीगण, मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने हेतु एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यशाला का समापन राष्ट्रहित एवं संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.