August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

किसान हित में बड़ा कदम उठाने की मांग : भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात, एग्री-स्टेक पंजीयन की समयसीमा बढ़ाने का किया आग्रह

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल ****/  दंतेवाड़ा। प्रदेश के अन्नदाता किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री आलोक सिंह ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री मा. श्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि एग्री-स्टेक पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई थी, जिसके कारण बड़ी संख्या में किसान भाई तकनीकी समस्याओं व अन्य कारणों से पंजीयन नहीं करा पाए हैं।
श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंजीयन की समयसीमा में विस्तार किया जाए, ताकि कोई भी किसान इस वर्ष धान विक्रय से वंचित न रहे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ खड़ी है और उनके हर हित-संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों के हित में एग्री-स्टेक पंजीयन की अवधि बढ़ाने पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर ने कहा कि किसान मोर्चा सदैव किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में डिजिटल क्रॉप सर्वे (गिरदावरी) PV-AAP पंजीयन की अंतिम तिथि भी 31 अक्टूबर थी, जिसे मुख्यमंत्री जी से अनुरोध कर 30 नवंबर तक बढ़वाया गया, जिससे प्रदेशभर के किसानों को राहत मिली।
उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा लगातार किसानों के अधिकार, सुविधा और हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है। अन्नदाता किसानों की हर समस्या को प्राथमिकता के साथ सरकार तक पहुंचाने का कार्य प्रदेश संगठन निरंतर कर रहा है।
मुख्यमंत्री निवास में हुई इस मुलाकात के दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री विजय शंकर मिश्रा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री खेम तिवारी, किसान मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी श्री महेश कौशल एवं बलरामपुर किसान मोर्चा जिला महामंत्री श्री विकास मंडल भी उपस्थित रहे।
प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर के इस सार्थक प्रयास की सराहना पार्टी कार्यकर्ताओं व किसानों के बीच की जा रही है। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही किसान, जनहित और संगठन सुदृढ़ीकरण की दिशा में निरंतर प्रभावशाली भूमिका निभाई है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.