August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

श्री सप्तदेव मंदिर में कार्तिक शुक्ल पक्ष, रविवार 01 नवम्बर 2025 को श्री श्याम बाबा का जन्मोत्सव एवं बारस महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर को फूलों और विद्युत सजावट से सजाया गया था। भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा विदित हो कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की बारस तिथि को राजस्थान के श्री खाटू धाम में प्रतिवर्ष विशाल मेला आयोजित होता है, जहां देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान खाटू श्याम के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस वर्ष लगभग 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है।

इसी पावन अवसर पर कोरबा के श्री सप्तदेव मंदिर में भी भगवान श्री श्याम जी का अलौकिक श्रृंगार किया गया। दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक संगीतमय “श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रायगढ़ से पधारे श्री संजय अग्रवाल एंड पार्टी ने मधुर भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिन पर उपस्थित भक्तवृंद झूम उठे।

सांय 7 बजे भगवान श्री श्याम जी को 56 भोग अर्पित कर भव्य महाआरती की गई। इसके पश्चात रात 8 बजे से भण्डारा का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की भव्यता की सराहना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सप्तदेव मंदिर परिवार के सभी सदस्यों एवं श्याम भक्तों का विशेष सहयोग रहा। मंदिर समिति ने कार्यक्रम में पधारे सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.