August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा नगर निगम पार्षद श्री युगल किशोर कैवर्त जी के जीजा एवं CSEB WEST में पदस्थ रहे श्री प्रमोद कैवर्त जी के 39 वर्षों के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर उनके सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) के अवसर पर एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा इस अवसर पर कोरबा महापौर आदरणीय दीदी श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने श्री प्रमोद कैवर्त जी को उनकी दीर्घ सेवायात्रा के सफल समापन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके समर्पण, निष्ठा और कार्यकुशलता की सराहना की। महापौर ने कहा कि प्रमोद कैवर्त जी जैसे कर्मयोगियों के कारण ही संस्था की साख और कार्यसंस्कृति ऊँचाइयों तक पहुँची है।

पार्षद श्री युगल किशोर कैवर्त जी ने कहा कि उनके जीजा श्री प्रमोद कैवर्त जी ने पूरे 39 वर्षों तक पूरी ईमानदारी और कर्मनिष्ठा से सेवा दी। उनका कार्यकाल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित जिला खनिज न्यास सदस्य एवं पार्षद श्री मुकुंद सिंह कंवर जी, भाजपा युवा नेता श्री आशीष द्विवेदी जी, श्री कृष्ण कुमार द्विवेदी जी, श्री मुकुंद सिंह पटेल जी, शाला प्रबंधन समिति सदस्य श्री लक्ष्य चतुर्वेदी जी तथा मंडल कार्यकारिणी समिति सदस्य श्री नरेंद्र गोस्वामी जी सहित भाजपा जिला कोरबा के पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता गण, जनप्रतिनिधि एवं कैवर्त परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में अतिथियों ने श्री प्रमोद कैवर्त जी के योगदानों को याद करते हुए उन्हें सम्मान पत्र और शाल-श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन और सुखमय सेवानिवृत्ति की मंगलकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं परिवारजनों ने सामूहिक रूप से उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका समर्पण भाव और अनुशासन भविष्य के कर्मचारियों के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण रहेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.