August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नगर निगम के वाहन का दुरुपयोग उजागर — उप अभियंता को नोटिस जारी, 48 घंटे में जवाब तलब

1 min read

 

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में वाहन शाखा में पदस्थ उप अभियंता अभय मिंज पर वाहन दुरुपयोग का गंभीर आरोप सामने आया है। नगर निगम प्रशासन ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए उप अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जारी पत्र के अनुसार उप अभियंता अभय मिंज पर आरोप है कि उनके नियंत्रणाधीन वाहन, जिन्हें केवल आवश्यकता अनुसार शासकीय कार्यों के लिए उपयोग में लाया जाना चाहिए, का प्रयोग नियमों के विपरीत किया गया। सोशल मीडिया में वायरल तस्वीरों और वीडियो से यह बात सामने आई कि निगम के वाहन का उपयोग माननीय मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों के काफिले या होर्डिंग्स से संबंधित सामग्रियों के परिवहन के लिए किया गया।

पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि इस प्रकार वाहन का निजी या गैर-अधिकृत प्रयोजन के लिए उपयोग करना नगर पालिक निगम की छवि को धूमिल करता है और यह छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का भी उल्लंघन है। इस मामले को गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में लेते हुए निगम आयुक्त ने उप अभियंता अभय मिंज को 48 घंटे के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

निगम आयुक्त ने अपने हस्ताक्षर से जारी नोटिस में कहा है कि यदि निर्धारित समय में उप अभियंता का संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने नगर निगम के प्रशासनिक कामकाज पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं — क्या सरकारी वाहन प्रचार सामग्रियों के लिए उपयोग किए जा रहे हैं? क्या अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए वाहन व्यय बचत के नाम पर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं?

नगर निगम कोरबा के नागरिक अब इस पूरे मामले की पारदर्शी जांच की मांग कर रहे हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आखिर शासकीय वाहन को निजी या राजनीतिक उपयोग में क्यों लाया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.