August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महापौर संजू देवी राजपूत ने छठ पर्व की तैयारियों का लिया जायजा — डेंगूरनाला छठ घाट का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए विशेष निर्देश

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा, 22 अक्टूबर 2025।
पूर्वांचल समाज का सबसे बड़ा आस्था पर्व छठ पूजा नजदीक है, और इसी को लेकर कोरबा नगर निगम द्वारा तैयारियां जोरों पर हैं। छठ पर्व 25 से 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा, जिसके तहत नगर निगम के 23 छठ घाटों पर व्यापक सफाई और व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने

 

डेंगूरनाला छठ घाट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाटों पर स्वच्छता और सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे। विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम, पर्याप्त रोशनी, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती तत्काल सुनिश्चित की जाए।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा — “छठ पूजा आस्था, शुद्धता और सूर्य उपासना का पर्व है। पूर्वांचल समाज ही नहीं, पूरे कोरबा में इसे श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

 

महापौर ने यह भी बताया कि नगर निगम द्वारा कुल 23 छठ घाटों पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं, जिनमें साफ-सफाई, समतलीकरण, मचान निर्माण, विद्युत प्रकाश व्यवस्था और पेयजल जैसी सुविधाएं शामिल हैं। निगम के कर्मचारी लगातार निगरानी कर रहे हैं ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद श्री चंद्रलोक सिंह भी साथ रहे, जो हर वर्ष की तरह इस बार भी छठ घाटों की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सफाई अधिकारी श्री संजय तिवारी ने जानकारी दी कि निगम की टीम नियमित रूप से सभी छठ घाटों का दौरा कर रही है और प्रत्येक घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पार्षद श्री चंद्रलोक सिंह, सफाई अधिकारी श्री संजय तिवारी, श्री भूषण उरांव सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
महापौर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी घाटों पर स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था सतत् बनी रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.