नानबंका पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा — ग्रामवासी यादव बंधुओं के साथ सम्मिलित हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नानबंका पाली में परंपरागत उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम के यादव बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर गौमाता की परिक्रमा की। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा, ढोल-नगाड़ों और भजनों की मधुर धुनों से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह पर्व अन्न, गौ-सेवा और प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परंपराएं हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिन्हें सहेजना और आगे बढ़ाना हर नागरिक का दायित्व है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव, जिला महामंत्री विष्णु यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कृष्ण यदु, पूर्व अध्यक्ष एवं सरपंच, तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी यादव समाज के बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी ग्रामीणों ने सहभागी बनकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
गांव के युवाओं ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव की शोभा को और बढ़ा दिया। ग्रामवासियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह सहित सभी अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और उनके नेतृत्व में ग्राम विकास को नई दिशा मिलने की आशा व्यक्त की।

