कोरबा में कल 8 घंटे बंद रहेंगे ढेंगुर और बेलगरी पुल, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर
डामरीकरण कार्य के चलते 18 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक सभी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//कोरबा, 17 अक्टूबर। ढेंगुर एवं बेलगरी पुल से आवागमन करने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी सूचना है। दोनों पुलों पर राइडिंग सरफेस को समतल करने के लिए डामरीकरण कार्य किया जाएगा। इसके चलते रविवार, 18 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक दोनों पुलों पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, कोरबा ने लोक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ मोटरयान नियम, 1994 के नियम 215 के तहत यह आदेश जारी किया है। वाहन चालक निर्धारित समय को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
