अयोध्यापुरी वार्ड में विकास को गति, जनकपुर आंगनबाड़ी केंद्र के सामने लगी नई स्ट्रीट लाइट
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। वार्ड क्रमांक 52 के अयोध्यापुरी क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में पहल करते हुए जनकपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के सामने नई जोनल लाइट (स्ट्रीट लाइट) लगवाई गई। इससे क्षेत्र में रोशनी की समस्या दूर होने से स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी।
पार्षद एवं एमआईसी सदस्य सरोज शांडिल्य (बंटी) के नेतृत्व तथा एल्डरमेन मनोज अग्रवाल के मार्गदर्शन में कराए गए इस कार्य से क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता जताई। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।
