August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में गूंजेगा हिंदुत्व का हुंकार! लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद का ऐलान – कड़ा कानून, जनजागरण और कठोर कार्रवाई की मांग

1 min read

कोरबा। शहर के प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब समय आ गया है जब हिंदुत्व के खिलाफ हो रहे षड्यंत्रों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।
इस मौके पर प्रांत प्रचार प्रमुख ऋषि मिश्रा, पदाधिकारी विजय राठौर, राणा मुखर्जी सहित अन्य नेताओं ने हिंदू समाज की सुरक्षा, लव जिहाद, धर्मांतरण और बालिकाओं की बढ़ती गुमशुदगी पर गंभीर चिंता व्यक्त की।
🔴 लव जिहाद का शिकार बन रही हैं बेटियां
पदाधिकारियों ने कहा कि कोरबा सहित प्रदेशभर में लव जिहाद (जिसे रोमियो जिहाद भी कहा जाता है) जैसी गतिविधियों ने हिंदू समाज के लिए गंभीर खतरा खड़ा कर दिया है।
कोरबा के आसपास के गांवों व झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली गरीब व तंगहाली से जूझ रही युवतियां, जो दुकानों व व्यावसायिक संस्थानों में काम करती हैं, इन्हीं का सबसे आसान शिकार बन रही हैं।
उन्होंने मांग की कि ऐसे संस्थानों में काम करने वाली युवतियों का पूरा डाटा प्रबंधन से लिया जाए और उनके नौकरी छोड़ते ही प्रशासन को सूचना दी जाए।
🔴 हर दूसरे दिन गायब हो रही बेटियां
पत्रकारवार्ता में बताया गया कि बालको, कुसमुंडा, कोरबा सहित आसपास के क्षेत्रों से लगभग हर एक-दो दिन में लड़कियां गायब हो रही हैं।
सिर्फ वर्ष 2022 के दौरान 31 युवक-युवतियां लापता हुए, जिनमें अधिकांश संख्या लड़कियों की थी। वनांचल क्षेत्रों – पसान, पाली और करतला के मजरा-टोलों से भी लगातार बच्चियों के गुम होने के मामले सामने आ रहे हैं।
यह तथ्य इस ओर इशारा करता है कि यह केवल सामान्य प्रेम-प्रसंग नहीं है, बल्कि योजनाबद्ध षड्यंत्र है जिसका निशाना सिर्फ बेटियां ही बन रही हैं।
🔴 धर्मांतरण के कुटिल खेल पर प्रहार
पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि ईसाई मिशनरियों द्वारा चर्च को मिलने वाली अवैध विदेशी फंडिंग के सहारे सेवा की आड़ में धर्मांतरण का खेल खेला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जब मिशनरी स्कूलों को 26% बीपीएल बच्चों के लिए सरकारी अनुदान पहले से मिल रहा है, तो फिर अतिरिक्त विदेशी फंडिंग का क्या औचित्य है?
यदि सेवा ही उद्देश्य है, तो शासन को ऐसे अनुदान पर रोक लगानी चाहिए।
🔴 कठोर कानून और कड़ी सजा की मांग
विश्व हिंदू परिषद ने राज्य शासन से मांग की कि—
लव जिहाद व धर्मांतरण में संलिप्त लोगों पर कठोर कानून लागू किया जाए।
धर्म परिवर्तन करने वालों को आरक्षण के अधिकार से वंचित किया जाए।
ऐसे व्यक्तियों का मतदान का अधिकार निलंबित किया जाए।
हर जिले में एनजीओ की सघन जांच हो और सतत् निगरानी की ठोस व्यवस्था बने।
🔴 बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा जनजागरण
पदाधिकारियों ने कहा कि अब जनता को जागरूक करने का समय आ गया है।
उन्होंने राज्य शासन से पिछले 10 वर्षों का पूरा आंकड़ा सार्वजनिक करने की मांग की और कहा कि पूरे प्रदेश में वृहद जन-जागरण अभियान चलाकर लोगों को बेटियों की सुरक्षा के प्रति सजग करना होगा।
🔥 हिंदू समाज को जागना ही होगा!
पत्रकारवार्ता के अंत में पदाधिकारियों ने कहा कि—
“अब हिंदू समाज को सोचना होगा कि यह केवल एक-दो घटनाएं नहीं बल्कि हिंदू अस्तित्व के खिलाफ सुनियोजित षड्यंत्र है। हिंदूत्व की रक्षा के लिए हर घर से हुंकार उठेगी और इसी संदेश के साथ कोरबा में हिंदूत्व हुंकार रैली का आयोजन किया जाएगा।”

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.