August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

ट्रेड डील पर कांग्रेस का भ्रम-जाल बेनकाब, राहुल-भूपेश पर भाजपा प्रवक्ता का करारा वार

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों को तथ्यहीन और भ्रामक करार देते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आदतन झूठ बोलने की राजनीति करते हैं और उन्हें न तो देशहित की चिंता है, न किसानों और युवाओं के कल्याण की। डॉ. मिश्रा ने कहा कि ट्रेड डील पर फैलाया जा रहा भ्रम जनता को गुमराह करने की साजिश है, जिसका उद्देश्य केवल राजनीतिक लाभ लेना है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी निराधार आरोपों के जरिए किसानों में भ्रम और भय फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हुए हालिया व्यापार समझौते में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि इस समझौते में किसानों की प्रमुख फसलों और उत्पादों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। बासमती चावल, फल, मसाले, चाय, समुद्री उत्पाद जैसे कृषि-उत्पादों को नए अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलने से निर्यात बढ़ेगा और इससे किसानों की आय में सीधा इजाफा होगा।
डॉ. मिश्रा ने दो टूक कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापार समझौतों में लिया गया हर निर्णय देश के किसानों, युवाओं और 140 करोड़ नागरिकों के दीर्घकालिक हितों को ध्यान में रखकर किया गया है। चाहे राहुल गांधी कितनी भी नकारात्मक राजनीति करें, भारत एक गर्वित, समृद्ध, शक्तिशाली और विकसित राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी की तर्ज पर भूपेश बघेल भी झूठ पर झूठ परोसकर अपने सियासी वजूद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा प्रवेश के ऑफर को लेकर दिए गए बयान को उन्होंने सियासी प्रलाप करार दिया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि पूरे प्रदेश को भूपेश बघेल के कार्यकाल और उनसे जुड़े विवादों की जानकारी है। भाजपा में अच्छे और साफ-सुथरे लोगों का स्वागत है, जबकि जिन पर गंभीर आरोप हैं, उनसे दूरी रखी जाती है।
भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल पर सट्टा, शराब, जमीन, कोयला, पीएससी सहित कई घोटालों के संरक्षक होने के आरोप हैं और इन मामलों में चल रही जांच में हो रहे खुलासों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति अब झूठ और भ्रम फैलाने तक सिमट कर रह गई है, जबकि भाजपा विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.