कोरबा को मिलेगा विशेषज्ञ डॉक्टरों का मुफ्त इलाज, 21 फरवरी को विशाल आर्थोपेडिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय जैन संगठन (बीजेएस) कोरबा, एम जे एम हॉस्पिटल एवं शेल्बी हॉस्पिटल अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में स्व. कन्हैयालाल जी गंगवाल की स्मृति में एक भव्य निःशुल्क आर्थोपेडिक परामर्श एवं निदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एम जे एम हॉस्पिटल परिसर, नया बस स्टैंड, विशाल मेगा मार्ट के सामने, टीपी नगर कोरबा में आयोजित होगा।
इस निःशुल्क शिविर में हड्डी, जोड़, कमर-दर्द, घुटनों के दर्द, फ्रैक्चर, गठिया, सर्वाइकल/स्लिप डिस्क जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श और प्राथमिक निदान की सुविधा दी जाएगी। अहमदाबाद के प्रसिद्ध शेल्बी हॉस्पिटल से आने वाले अनुभवी चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे। वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. धीरन मांकड़ तथा आर्थोपेडिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. परेश गमारा शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
आयोजकों ने बताया कि यह शिविर विशेष रूप से उन मरीजों के लिए बेहद लाभकारी होगा, जो आर्थिक कारणों से महंगे उपचार नहीं करा पाते। इस अवसर पर मरीजों को बीमारी के अनुसार उचित परामर्श दिया जाएगा तथा आगे के उपचार की दिशा भी बताई जाएगी। आयोजकों ने नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाएं। इच्छुक मरीजों से अनुरोध किया गया है कि वे अग्रिम पंजीयन कराएं और अपने पुराने मेडिकल रिपोर्ट, एक्स-रे, एमआरआई अथवा अन्य जांच रिपोर्ट साथ लेकर आएं, ताकि सही निदान संभव हो सके।
पंजीयन एवं संपर्क सूत्र:
डॉ. प्रिंस जैन – 9479118941
पारस जैन – 9329872807
गौतम जैन – 7999878155
श्रीपाल जैन – 7000487385
नरेश जैन – 9425540167
नितेश जैन – 9755142500
महावीर जैन – 9827103069
संतोष जैन – 9424144888
भारतीय जैन संगठन से जुड़े योगेश जैन एवं पारस जैन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस पुनीत पहल का लाभ उठाकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं और अपने परिवारजनों व परिचितों को भी शिविर की जानकारी दें।

