August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

लिटियाखार में विकास की हुंकार: भाजपा दीपका मंडल की कार्यशाला में वी.बी.जी. राम योजना को लेकर गरजे वक्ता

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा/दीपका। ग्राम पंचायत लिटियाखार में दिनांक 12 फरवरी 2026, गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी दीपका मंडल द्वारा वी.बी.जी. राम योजना को लेकर एक प्रभावशाली बैठक–कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना तथा ग्रामीण विकास को नई गति देना रहा।

 

 

कार्यशाला के मुख्य वक्ता भाजपा जिला मंत्री अजय दुबे रहे। उन्होंने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि वी.बी.जी. राम योजना पूरे देश की ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने वाली ऐतिहासिक पहल है, जिससे गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामीण भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गरीब, पिछड़े और वंचित वर्ग के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का संकल्प है कि हर गरीब परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराया जाए और “हर घर नल” योजना के तहत शुद्ध पेयजल की सुविधा प्रत्येक घर तक पहुंचे।
अपने संबोधन में उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस वर्षों से केवल नारेबाजी करती आई है, जबकि भाजपा सरकार जमीन पर उतरकर गरीबों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही है। भाजपा की नीतियों का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व खाद्य आयोग अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ग्राम विकास की रूपरेखा तथा 125 दिन की गारंटी से जुड़ी उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बना रही हैं।

 

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू, मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश थडवानी, महामंत्री गुलशन ध्रुव, मंडल उपाध्यक्ष मनोज दुबे, पूर्व मंत्री राजेंद्र साहू, पूर्व उपाध्यक्ष छत लाल यादव, पूर्व सरपंच रमेश कंवर, नरेंद्र पटेल, सागर उइके, गोकरन कंवर, नरेंद्र यादव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही।
बैठक-कार्यशाला के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया और यह संकल्प लिया गया कि आने वाले समय में गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.