October 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में आयोजित होगा विशाल रक्तदान शिविर – सेवा पखवाड़ा में भाजपा कोसाबाड़ी मंडल का सराहनीय आयोजन

1 min read

कोरबा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से लेकर 02 अक्टूबर तक देशभर में चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कोरबा के कोसाबाड़ी मंडल द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम “सेवा परमो धर्मः” की भावना को समर्पित है।
यह रक्तदान शिविर 21 सितंबर 2025, रविवार को प्रातः 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक ब्लड बैंक, जिला चिकित्सालय (100 बेड), कोरबा में आयोजित होगा।
🎖️ कार्यक्रम के सम्माननीय अतिथि
माननीय श्री लखन लाल देवांगन – मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, वाणिज्य उद्योग एवं श्रम विभाग, सार्वजनिक उपक्रम वाणिज्य (आबकारी)
माननीय श्री गोपाल मोदी – जिलाध्यक्ष, भाजपा
मा. श्रीमती संजू देवी राजपूत – महापौर, नगर पालिक निगम, कोरबा
मा. डॉ. राजीव सिंह – निवृत्तमान जिलाध्यक्ष, जिला संयोजक सेवा पखवाड़ा
🩸 समाज सेवा का अनूठा अवसर
भाजपा कोसाबाड़ी मंडल के पदाधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर रक्तदान करें और जीवन रक्षा जैसे महान कार्य में सहभागी बनें।
रक्तदान शिविर में प्रदेश, जिला और मंडल पदाधिकारी, पार्षद, मोर्चा प्रकोष्ठ, शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
✍️ आयोजन समिति
डॉ. राजेश राठौर – मंडल अध्यक्ष
श्री मिलाप बरेठ – मंडल महामंत्री
श्री पुनि राम साहू – मंडल महामंत्री
श्री अनिल वस्त्रकार – मंडल कोषाध्यक्ष
श्री प्रकाश अग्रवाल – मंडल संयोजक
श्री प्यारे साहू, श्री भरत सोनी – पदाधिकारी
साथ ही भाजपा कोसाबाड़ी मंडल के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस सेवा कार्य में जुटे हुए हैं।
🌸 सेवा ही राष्ट्रधर्म
मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाना इस बात का प्रतीक है कि भाजपा समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.