February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई या ईडी से मामले की जांच करने रखी मांग
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा ****/ जिले के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ, गद्दावर, आदिवासी नेता, पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर एक सप्ताह के दिल्ली प्रवास पर थे। जहां उन्होंने अनुसूचित जनजाति आयोग के केंद्रीय अध्यक्ष अतर सिंह आर्य से मुलाकात करते हुए कोरबा जिले सहित आसपास के जिलों से जुड़े महिलाओं को फ्लोरामैक्स कंपनी के नाम से 40 हजार से अधिक महिलाओं के साथ जिनमें अधिकतर महिला आदिवासी वर्ग से जुड़ी हुई है। उनके साथ अरबो रुपए का ठगी होने की बात को संज्ञान में दिलाया गया।
पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने यह भी कहा कि इस ठगी में ग्रामीण क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध प्रशासन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है और सभी थाना चौकी क्षेत्र में फ्लोरामेक्स के नाम से अलग-अलग ठगी व धोखाधड़ी करने का अपराध घटित हुआ है। लेकिन प्रशासन ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को ठगने वाले लोगों पर कार्यवाही करने के बजाय नजरअंदाज करते हुए कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। इस स्कैम में फाइनेंस कंपनी के लोग एवं फ्लोरामैक्स से जुड़े कुछ मास्टरमाइंड किस्म के दलाल भी शामिल है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे कहा की लेकिन प्रशासन की कार्यशैली को देखते हुए ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार को बदनाम करने के लिए उनकी महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं का विश्वास को तोड़ने के लिए प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी फ्लोरामैक्स के लिए जिम्मेदार लोगों को काम करने के लिए लगाया गया था। लेकिन प्रशासन अभी तक अपने विभाग में हुई गड़बड़ी की जांच तक नहीं करा रही है. इसलिए सभी पहलुओं की जांच के संबंध में सीबीआई या ईडी जैसे केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। ननकीराम कंवर पूर्व मंत्री के द्वारा पहले भी भ्रष्टाचार के विरुद्ध कई धमाका किया गया था। जिसके कारण छत्तीसगढ़ प्रदेश की कई आईएएस ऑफिसर जेल की हवा खा रहे हैं। जिसमें कई डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न प्रकार के प्रशासनिक अधिकारी एवं ठेकेदार जेल में बंद है।
जानकारी के अनुसार ननकी राम कंवर ने पूर्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्ववर्ती सरकार में पीएससी घोटाला सहित महादेव ऐप घोटाला, कोयला घोटाला ,शराब घोटाला, जिला खनिज संस्थान न्यास मद में हुए घोटाला, जल जीवन मिशन में चल रहा है, घोटाला को उजागर करने में अहम भूमिका निभाई थी। जिसके कारण छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा की सरकार बन पाई। इसलिए ननकी राम कंवर उनके पत्रों को हल्के में लेना प्रशासन के लिए पीड़ादायक हो सकता है। पूर्व में भी जिन प्रशासनिक अधिकारियों ने ननकी राम कंवर जी को हल्के में लिया आज वे सब जेल में बंद नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा हैं की ननकी राम कंवर अकेले वह शख्स हैं जो छत्तीसगढ़ के गलियारों में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार लड़ते रहे हैं यह अपने आप में अन्ना हजारे से कम नहीं है। अब देखना होगा की ननकी राम कंवर के दिल्ली से वापस लौट आने के बाद किस-किस अधिकारी पर गाज गिरेगी और कुछ बड़ी कार्यवाही होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। ननकी राम कंवर की बातों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जैसे लोग काफी गंभीरता से लेते हैं एवं कड़ी कार्यवाही अभी तक होते रही है। ननकी राम कंवर के दिल्ली से वापस लौटने से कयाश लगाया जा रहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसी के माध्यम से फिर से कोरबा मे धमाका होने की संभावना दिख रही है और अब किसकी बारी है देखना अभी बाकी है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.