पीएम श्रीस्कूल योजना के तहत बाल संसद कार्यक्रम हुआ आयोजित



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ स्थानीय पीएम श्रीस्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा, कोरबा के प्राचार्य के निर्देश पर विद्यालय के मीडिया प्रभारी शिक्षक संतोष चौरसिया ने बताया कि बाल संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा 8वी, 9वी के छात्र/छात्राओ ने भाग ले उन्होंने विभिन्न संसद की विभिन्न विषयों और उनकी कार्यवाही पर चर्चा की। छात्रों ने अपने विचारों और सुझावों को साझा किया और उन्होंने अपने विद्यालय और समाज के विकास के लिए योजनाएँ बनाईं।
विद्यालय की प्राचार्या शांति मोहंती ने बताया की “बाल संसद कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को नेतृत्व कौशल और सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में जागरूक करना है। यह कार्यक्रम छात्रों को अपने विचारों और सुझावों को साझा करने का अवसर प्रदान करता है।” यह संपूर्ण बाल संसद कार्यक्रम सामाजिक विज्ञान शिक्षिका श्रीमती काजोल कुमारी की अगुआई में हुआ इस कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर शिक्षक सत्येंद्र सिंह ने निभाई।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक लोकचंद सोनटके, संतोष चौरसिया, सुधीर कुमार ओलिव सुरीन, अंजली चौरसिया, अनामिका, शेर अफगान, मेघराज, नवेंदु दास, शिवानी, सुधांशु सिंह, महाबली पोर्ते, अखिलेश, इंदु वर्मा, अरविंद त्रिपाठी और 526 छात्रों ने भाग ले इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

