खेत में पेड़ पर लटकी मिली अज्ञात युवक-युवती की लाश-क्षेत्र में फैली सनसनी



* घटना स्थल पर मिला पर्स, रुमाल और बाइक
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/-चांपा मार्ग में उरगा थाना क्षेत्र ग्राम सुपातराई के आश्रित मोहल्ला तिहलापताई के खेत में पेड़ पर अज्ञात युवक-युवती की लटकी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सुबह खेत पर काम करने आए लोगों ने पेड़ पर लटकी लाश को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। उरगा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गयी है।
जानकारी के अनुसार युवक-युवती की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। घटना स्थल से पर्स, रुमाल और एक बाइक मिलने की बात बताई जा रही हैं। जिसके आधार पर मृतकों की पहचान करने में पुलिस जुटी है। आसपास गांवों में मुनादी भी कराई जा रही है।

