February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा ****/ भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सिकंदर उसरवर्षा ने एसईसीएल बिलासपुर के कार्मिक निदेशक को पत्र लिखा है। इसमें बताया है कि एसईसीएल के ठेका सफाई कर्मियों को बोनस का भुगतान नहीं किया गया है। यह अब तक लंबित है। जबकि जुलाई 2024 में ही राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एम. वेंकटेश ने सफाई कामगारों को बोनस, शासकीय दर पर वेतन, मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बोनस भुगतान नहीं होने से सफाई कर्मियों में आक्रोश है। ठेका सफाई कर्मियों को बोनस का वितरण करने की मांग की है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.