पोलमी में आमसभा के साथ मनाया गया मानवाधिकार दिवस



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ जिले के ग्राम पंचायत पोलमी के ग्राम कारीछापर में ग्राम सभा के साथ मानवाधिकार दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम अजीम प्रेम व प्रयोग संस्था के सहयोग से क्षितिज समाज सेवी संस्था के नेतृत्व में किया गया। इसमें आदिवासी व अन्य परंपरागत वनवासियों के बीच मानव अधिकार के बारे में क्षितिज समाज सेवी संस्था अध्यक्ष भुनेश्वर मरावी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानव अधिकार सार्वभौमिक अधिकार की घोषणा 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में हुई थी, जो हर एक व्यक्ति के पास होता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कौन हैं या हम कहां पैदा हुए हैं।हम सभी को समान अधिकार हैं, जैसे भोजन, शिक्षा, काम, स्वास्थ्य और संवैधानिक स्वतंत्रता आदि के अधिकार प्राप्त हैं।
कांतिदेवी सिंह तंवर ने बताया कि हमें सरकार से विभिन्न प्रकार के अधिकार मिले हैं। जैसे रोजगार गारंटी काम पाने, राशन पाने, राजनीति अधिकार, आर्थिक सामाजिक और सांस्कृतिक जैसे अनेक अधिकार प्राप्त हुए हैं। बेदलाल वनवासी ने बताया कि हमें अपनी-अपनी बोली भाषा और विचार प्रकट करने की स्वतंत्रता का अधिकार, अपने सामाजिक अपने विचार के लोगों के साथ संघ या संगठन बनाने, आने-जाने, निवास करने और जीविकोपार्जन और व्यवसाय का अधिकार प्राप्त है। लोगों को जीवन की विभिन्न समस्या है, उसे किस तरह हल किया जा सकता है, उस पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में चंद्र धनवार, खुशाल सिंह, सुंदर सिंह, सुखदेव सिंह धनवार, दिलीप आर्मो, अमरिका नेटी, हरि सिंह, कलेशिया बाई, राजकुमारी, नेहरू सिंह, नारायण यादव, बीरभुवन सिंह, जमुनाबाई आदि ग्राम कारीछापर पोलमी, कर्रानवापारा, कोडार, डुग्गूपारा, चनवारीपारा, चैतमा, बंधियापारा सिल्ली, कर्रानाला शिवपुर से बच्चे, महिलाएं, युवाओं, बुजुर्ग सियान, समाज प्रमुख उपस्थित रहे।

