August 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

Pawan kumar Sinha

1 min read

  भाजपा की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर गंभीर आरोप, भूपेश बघेल से पूछा—कार्रवाई के बाद अफीम के खेत...

1 min read

  डॉ. विजय राठौर ने की नई जिला टीम की घोषणा, प्रदेश नेतृत्व की सहमति और जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की...

1 min read

    त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**कोरबा/पाली/कटघोरा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा का जन्मदिवस इस वर्ष...

1 min read

  लेमरू स्वास्थ्य केंद्र में लैब टेक्नीशियन नियुक्त करने के निर्देश, चिर्रा–श्यांग सड़क जून तक पूर्ण करने को कहा त्रिनेत्र...

1 min read

  उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान, बाल विवाह मुक्त नगरीय निकायों और पंचायतों को प्रदान किए गए...

  मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में जूदेव के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित, जनजातीय समाज के उत्थान में उनके योगदान...

1 min read

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**   कोरबा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र देवपहरी स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र गौमुखी सेवा धाम...

1 min read

देवपहरी के गौमुखी सेवा धाम में चैत्र नवरात्रि की भव्य तैयारी शुरू, 40 गांवों की भागीदारी से हुई अहम बैठक कोरबा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र देवपहरी स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र गौमुखी सेवा धाम में चैत्र नवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर रविवार को मां गौमुखी सिद्धिदात्री के पावन प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आसपास के कई गांवों के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आगामी नवरात्रि पर्व को भव्य, सुव्यवस्थित और श्रद्धामय वातावरण में मनाने के लिए विस्तृत चर्चा की। दोपहर के समय आयोजित इस बैठक में नवरात्रि के नौ दिनों तक होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, मंदिर परिसर की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा, जल एवं प्रसाद वितरण, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित लोगों ने अपने सुझाव भी साझा किए और सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया गया कि सभी ग्रामीण मिलकर इस पावन पर्व को भक्ति, श्रद्धा और अनुशासन के साथ मनाएंगे। गौमुखी सेवा धाम क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां वर्षभर श्रद्धालुओं का आगमन लगा रहता है। विशेष रूप से चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि के अवसर पर यहां दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु पहुंचकर मां गौमुखी सिद्धिदात्री के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसी कारण हर वर्ष नवरात्रि से पहले इस प्रकार की बैठक आयोजित की जाती है, ताकि समय रहते सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में यह जानकारी भी दी गई कि आयोजन की तैयारी को लेकर आसपास के लगभग 40 गांवों के प्रमुख लोगों को लिखित पत्र भेजकर आमंत्रित किया गया था, ताकि सभी गांवों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। हालांकि कुछ लोग विवाह एवं अन्य पारिवारिक कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने भी नवरात्रि आयोजन में हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया है। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि नवरात्रि का पर्व माता शक्ति की आराधना के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सद्भाव का संदेश देने वाला पर्व है। इस दौरान पूरा क्षेत्र धार्मिक वातावरण में रंग जाता है और लोग मिलकर अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को धर्म और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर की साफ-सफाई, सजावट और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही आसपास के गांवों के लोगों से अपील की जाएगी कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता के दर्शन करें और धार्मिक आयोजनों में सहभागी बनें। इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व सरपंच धन सिंह कंवर, हरी यादव, अनार सिंह, सत्यनारायण कंवर (पूर्व एकल कार्यकर्ता), धर्म सेना गढ़ उपरोड़ा के राजाराम राठिया, छतर पाल, रामू विश्वकर्मा, मान सिंह, बलराम यादव, गोपाल देवांगन, सूरज यादव, धनीराम पंडो, शीला मंझवार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मां गौमुखी सिद्धिदात्री से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए संकल्प लिया कि आने वाले चैत्र नवरात्रि पर्व को पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भव्य रूप में मनाया जाएगा।

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**   कोरबा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र देवपहरी स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र गौमुखी सेवा धाम...

1 min read

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुमान स्थित श्री वैष्णव निकुंज निवास में आयोजित...

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.