June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 13 मई को, 12 मई को कोर कमेटी व प्रदेश पदाधिकारियों की अहम बैठकें

 

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश सहित शीर्ष नेतृत्व करेगा मार्गदर्शन, आगामी कार्ययोजना और संगठनात्मक गतिविधियों की होगी समीक्षा
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**// रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 12 एवं 13 मई को संगठन की महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया जाएगा। पार्टी द्वारा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर यह बैठकें काफी अहम मानी जा रही हैं।
भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 मई मंगलवार को शाम 6 बजे भाजपा कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई है। इसके पश्चात शाम 7:30 बजे भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न होगी। वहीं 13 मई बुधवार को सुबह 10 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इन बैठकों में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
बैठकों में भाजपा संगठन द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी तथा आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। साथ ही पार्टी की भावी रणनीति, जनसंपर्क अभियान और विभिन्न मोर्चों की कार्ययोजना को लेकर भी वरिष्ठ नेताओं द्वारा दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
भाजपा संगठन की इन बैठकों को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेशभर से पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य इसमें शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.