June 4, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा युवा मोर्चा में साकेत बिहारी शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, कुदमुरा मंडल प्रभारी नियुक्त होने पर समर्थकों में उत्साह

प्रदेश नेतृत्व ने जताया भरोसा, संगठन विस्तार और युवाओं को भाजपा से जोड़ने का मिला दायित्व

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार और युवा शक्ति को मजबूत करने की दिशा में प्रदेश नेतृत्व ने महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के अनुमोदन तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा की अनुशंसा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल प्रभारियों की घोषणा की गई है।
इसी क्रम में युवा एवं सक्रिय कार्यकर्ता साकेत बिहारी शर्मा को कुदमुरा मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और निरंतर कार्यशैली का सम्मान बताया है।
साकेत बिहारी शर्मा की नियुक्ति को भाजपा संगठन द्वारा युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संगठन ने उनसे कुदमुरा मंडल में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने, नए युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की अपेक्षा व्यक्त की है।
मंडल प्रभारी बनाए जाने पर साकेत बिहारी शर्मा ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं और भाजपा की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए वे लगातार कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा से जोड़कर संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। युवाओं की ऊर्जा और सहभागिता के बल पर पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज किया जाएगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि साकेत बिहारी शर्मा के नेतृत्व में कुदमुरा मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा युवा मोर्चा और अधिक सक्रिय भूमिका में दिखाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.