October 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**//  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संचालित ‘सहयोग केंद्र’ सोमवार को प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं की समस्याओं और मांगों को सुनने का केंद्र बना। यहां कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने 150 से अधिक कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं, शिकायतें और मांग पत्र गंभीरता से सुने।

 

सहयोग केंद्र में प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज एवं सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने भी उपस्थित रहे। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग विषयों से संबंधित आवेदन मंत्री के समक्ष रखे। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने प्रत्येक आवेदक से आत्मीयता से मुलाकात कर उनकी बात सुनी और संबंधित मामलों की जानकारी ली।
कई प्रकरणों में मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं नीतिगत एवं प्रक्रियाधीन मामलों को लेकर आवेदकों को नियमानुसार शीघ्र समाधान की दिशा में कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि भाजपा सरकार जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सहयोग केंद्र का उद्देश्य आम जनता और शासन के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करना है, ताकि लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समाधान की दिशा में समयबद्ध पहल की जा सके।
सहयोग केंद्र में हुए इस संवाद के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं को सीधे मंत्री के समक्ष रखने का अवसर पाया। एक ही स्थान पर बड़ी संख्या में पहुंचे आवेदकों की समस्याएं सुनने और उनके निराकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने से सहयोग केंद्र की भूमिका एक प्रभावी जनसंवाद मंच के रूप में सामने आई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.