मोदी के जन्मदिन पर सेवा का संकल्प, उरगा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया जनसेवा का कारवां



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// उरगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत उरगा मंडल में सेवा और जनहित की भावना के साथ विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए जनसेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा उरगा मंडल अध्यक्ष ताराचंद साहू, मीडिया प्रभारी कौशल साहू, मंडल मंत्री फुलेश राम एवं टीकम, महिला मोर्चा अध्यक्ष गायत्री सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ी रही है। उनके जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाने का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहयोग और जनकल्याण की भावना को पहुंचाना है। इसी उद्देश्य के साथ भाजपा कार्यकर्ता गांव और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर सेवा गतिविधियों को गति दे रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ समाजहित में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा ही संगठन की पहचान है और जनसेवा के माध्यम से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाई जा सकती है।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम ने सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।







