June 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजयुमो में युवा नेतृत्व को मिली बड़ी जिम्मेदारी : रामअवतार पटेल बने सर्वमंगला नगर मंडल प्रभारी

 

संगठन ने जताया भरोसा, युवा शक्ति के दम पर भाजपा की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार और युवा कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भाजपा जिला कोरबा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल प्रभारियों की घोषणा की है। इस घोषणा में युवा मोर्चा जिला कोरबा के जिला मंत्री एवं पूर्व शहर अध्यक्ष रामअवतार पटेल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए सर्वमंगला नगर मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल तिकरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा की अनुशंसा एवं सहमति से की गई है। संगठन द्वारा जारी सूची में रामअवतार पटेल को नई जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
रामअवतार पटेल लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए युवाओं के बीच पार्टी की विचारधारा को मजबूती से स्थापित करने का कार्य किया है। उनकी संगठनात्मक क्षमता, सक्रियता और जनसंपर्क को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर पुनः विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के बाद रामअवतार पटेल ने शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है। वे सर्वमंगला नगर मंडल में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, युवा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रामअवतार पटेल को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में सर्वमंगला नगर मंडल में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी का जनाधार और अधिक सशक्त होगा। युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की इस पहल को संगठन की दीर्घकालिक रणनीति और भविष्य की तैयारी के रूप में भी देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.