June 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ भाजपा कोसाबाड़ी मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

 

 

राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प, आगामी कार्यक्रमों की बनाई गई रणनीति
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सर्वांगीण विकास की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा कोसाबाड़ी मंडल द्वारा रामजानकी मंदिर, बुधवारी क्रमांक-02 में मासिक कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत राष्ट्रहित, विश्व कल्याण तथा वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में मानवता के मंगल की कामना के साथ प्रभु श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी के समक्ष सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हुए संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया।

 

 

कार्यक्रम में रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह एवं जिला महामंत्री तथा मंडल प्रभारी संजय शर्मा ने संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। अतिथियों ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सभी शक्ति केंद्रों एवं बूथों पर बूथ समितियों के गठन, सक्रिय कार्यकर्ताओं की भूमिका, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा संगठन विस्तार से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं को आगामी गतिविधियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

 

 

बैठक में दीप नारायण सोनी, संजीव शर्मा, शैलेंद्र सिंह, नीरज ठाकुर, तृप्ति सरकार, मंडल महामंत्री मिलाप राम बरेठ, पुनिराम साहू, कोषाध्यक्ष अनिल वस्त्रकार, शिव चंदेल, गोपाल लाल राठिया, सरस्वती पटेल, तेरस दास दीवान, मीरा सोनी, वार्ड पार्षद पंकज देवांगन, ललेश दुबे, गिरधारी रजक, स्वाति कश्यप, चंचला राठौर, प्रीति चौहान, कपूरचंद पटेल, दिनू, गोमती गेदरे, सरिता कर्ष, दर्शन रजक, नारायण महंत, महेंद्र यादव, दीपेश श्रीवास, रामलाल पटेल, अयोध्या प्रसाद सोनी, मनोज शर्मा, करन राजपाल, धरमपाल सोलंकी, राजकुमार शर्मा, अमित पटेल, बद्री वस्त्रकार, विवेक राजवाड़े, हेमंत चंद्रा, भरत सोनी, रामकुमार पटवा, रमेश साहू, वीरेंद्र नायक, मनोज कंवर, बलदेव दीवान, फूलमती भगत, धनसाय साहू, अंबिका यादव, शुभम यादव, शिव देवांगन, प्रवीण, तुलसी सूर्यवंशी, संतोषी लदेर सहित मंडल मोर्चा अध्यक्षगण, भजन कंवर, कृपाल कंवर, श्याम साहू, गुलजार सिंह, सौरभ दुबे, गुरुदयाल, एन.डी. साहू, अशोक अगरिया, चंदन मजूमदार, मुन्ना साहू, कविता सोनी, लीलाराम पटेल, श्याम यादव, संतलाल, तीरथ चौहान, केया सेन, राकेश यादव, सपना झा, कृष्णा राठौर एवं अनुराधा पांडेय सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के समापन अवसर पर टिफिन बैठक का आयोजन किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने आपसी संवाद और संगठनात्मक समन्वय को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। इस दौरान सभी ने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.