August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

1500 छात्राओं को मिली आधुनिक सुविधाओं की बड़ी सौगात: मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में 75 लाख की लागत से बने भव्य डोम और किचन शेड का लोकार्पण

1 min read

 

 

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजूदेवी राजपूत ने किया लोकार्पण, कहा— शिक्षा के बेहतर वातावरण और छात्राओं की सुविधा हमारी प्राथमिकता
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। शहर के प्रतिष्ठित मिनीमाता कन्या महाविद्यालय को मंगलवार को विकास की एक महत्वपूर्ण सौगात मिली। जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से लगभग 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित भव्य डोम और कैन्टीन संचालन के लिए बनाए गए आधुनिक किचन शेड का लोकार्पण प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन तथा महापौर संजूदेवी राजपूत ने विधिवत पूजा-अर्चना और फीता काटकर किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, जनभागीदारी समिति के सदस्यों, छात्राओं और बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया।
महाविद्यालय को मिला बहुउद्देश्यीय सुविधाओं से युक्त नया परिसर
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा घंटाघर स्थित मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में छात्राओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विशाल डोम का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही महाविद्यालय परिसर में कैन्टीन संचालन को व्यवस्थित बनाने के लिए आधुनिक किचन शेड भी तैयार किया गया है। इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से अब महाविद्यालय में शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं अन्य बड़े आयोजनों का संचालन अधिक सुव्यवस्थित ढंग से किया जा सकेगा।

 

 

डीएमएफ ने बदली विकास की तस्वीर : लखनलाल देवांगन
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण जिला खनिज न्यास निधि जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था अस्तित्व में आई है, जिसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, भवन, छात्रावास और आंगनबाड़ी जैसी आधारभूत सुविधाओं के विकास में डीएमएफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उन्होंने कहा कि मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में निर्मित यह भव्य डोम केवल एक भवन नहीं, बल्कि छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार किया गया एक सशक्त मंच है। यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और उनकी प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उद्योग मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने विकास का जो विजन देश को दिया था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास और सुशासन का नया अध्याय लिखा जा रहा है।
शिक्षा और विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : संजूदेवी राजपूत
महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और गरीब परिवारों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के विशेष प्रयासों से कोरबा में विकास कार्यों की नई श्रृंखला प्रारंभ हुई है। महाविद्यालय में निर्मित यह डोम छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा और उन्हें विभिन्न गतिविधियों के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराएगा।
छात्राओं को मिलेगा सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण
कार्यक्रम में निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि शिक्षा संस्थानों में बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। डोम और किचन शेड जैसी सुविधाएं छात्राओं को बेहतर वातावरण प्रदान करेंगी तथा महाविद्यालय की गतिविधियों को नई ऊर्जा देंगी।
उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों का विस्तार हो रहा है और वर्षों से लंबित अनेक समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा रहा है।
कोरबा में विकास को मिली नई रफ्तार : गोपाल मोदी
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजूदेवी राजपूत के नेतृत्व में कोरबा में विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिली है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और नागरिक सुविधाओं से जुड़े अनेक कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही हैं, जिसका लाभ प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है।
महाविद्यालय परिवार ने जताया आभार
महाविद्यालय जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद वर्षा दिनेश वैष्णव तथा प्राचार्य पापिया चतुर्वेदी ने कहा कि लगभग 1500 छात्राओं वाले इस महाविद्यालय के लिए यह सुविधा किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को अब विभिन्न कार्यक्रमों, सेमिनार, सांस्कृतिक आयोजनों और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।

 

उन्होंने उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजूदेवी राजपूत तथा नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सौगात आने वाले वर्षों तक छात्राओं के विकास और उनके आत्मविश्वास को नई ऊंचाई प्रदान करेगी।
जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की रही उल्लेखनीय उपस्थिति
लोकार्पण समारोह में वार्ड पार्षद वर्षा दिनेश वैष्णव, नारायण कुर्रे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, आरिफ खान, वैभव शर्मा, दिनेश वैष्णव, सुशील गर्ग, युवराज चंद्रा, ज्योति वर्मा, पवन वर्मा, रूचि साहू, आकाश अग्रवाल, भुनेश्वर तिवारी, नरेंद्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, अनिल यादव, मनोज सिंह राजपूत, निहाल होनी, स्वाति कश्यप, सरिता देवी महंत, प्रीति चौहान, धरमपाल सोलंकी, मिलाप बरेठ, गुलजार सिंह, डॉ. प्रकाश कुमार साहू, डॉ. विनोद कुमार साहू, सुरेंद्र राजवाड़े, संजू राजपूत, दिनेश जैन, राजकुमार शर्मा, श्याम साहू, बसंत बैरागी सहित जनभागीदारी समिति के पदाधिकारी, सदस्य, छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनेगा यह डोम
मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में निर्मित यह भव्य डोम और किचन शेड केवल अधोसंरचना विकास का उदाहरण नहीं है, बल्कि छात्राओं के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण, सांस्कृतिक गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास के नए अवसरों का द्वार भी है। इससे महाविद्यालय को नई पहचान मिलने के साथ-साथ छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.