August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मानवीय संवेदना की मिसाल: विशेष जरूरतमंद युवक से मिलने मंच से उतरे उपमुख्यमंत्री अरुण साव

1 min read

 

सुशासन तिहार में प्रभारी मंत्री ने दिखाई आत्मीयता, समस्या सुनकर अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। डोंगा नाला में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला। अपनी समस्या का आवेदन लेकर मंच की ओर बढ़ रहे विशेष जरूरतमंद युवक कपिल सिंह को देखकर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव स्वयं मंच से उतरकर उनके पास पहुंचे।

 

कपिल सिंह शारीरिक असमर्थता के कारण सामान्य रूप से चल नहीं पा रहे थे और कठिन परिस्थितियों में मंच तक पहुंचने का प्रयास कर रहे थे। उनकी स्थिति देखकर उपमुख्यमंत्री ने आत्मीयता से उनकी बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्या के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री के इस संवेदनशील और सहज व्यवहार ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। लोगों ने इसे जनप्रतिनिधि और आमजन के बीच आत्मीय जुड़ाव तथा सुशासन की भावना का सजीव उदाहरण बताया।
यह दृश्य न केवल प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाता है, बल्कि यह भी संदेश देता है कि शासन की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं का समाधान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.