October 6, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने रखीं अपनी बात, मौके पर कई आवेदनों का त्वरित निराकरण
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**//  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संचालित ‘सहयोग केंद्र’ मंगलवार को कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान और सीधे संवाद का सशक्त मंच बनकर सामने आया। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने सहयोग केंद्र में पहुंचे 150 से अधिक कार्यकर्ताओं से आत्मीयता के साथ संवाद किया और उनकी समस्याओं, मांगों एवं आवेदनों को गंभीरता से सुना। कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

 

सहयोग केंद्र में सुबह से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की आवाजाही रही। अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयों से जुड़े प्रकरण मंत्री के समक्ष रखे। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने प्रत्येक कार्यकर्ता की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे कार्यकर्ताओं में अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर भरोसा और उत्साह दिखाई दिया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि सहयोग केंद्र भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याओं को सरकार तक सीधे पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। संवाद के माध्यम से समस्याओं को समझना और उनके समाधान की दिशा में तत्काल पहल करना भाजपा सरकार की कार्यशैली का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए छत्तीसगढ़ को नई दिशा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
सहयोग केंद्र में मंत्री की सहज और आत्मीय संवाद शैली ने कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से प्रभावित किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी बात खुलकर रखी और मंत्री ने भी प्रत्येक विषय पर संवेदनशीलता के साथ चर्चा करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज एवं सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.