February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा के सर्वांगीण विकास की नई इबारत — डीएमएफ फंड से 157 करोड़ की सौगात, 399 कार्यों को मिली मंज़ूरी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और शहरी सुविधाओं में आएगा

 

 क्रांतिकारी बदलाव — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश, मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने दी स्वीकृति
  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/कोरबा, 22 अक्टूबर 2025/
कोरबा जिले के विकास का नया अध्याय लिखने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश और कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में जिला खनिज न्यास संस्थान (डीएमएफ) से कोरबा विधानसभा क्षेत्र में कुल 399 विकास कार्यों के लिए 157 करोड़ 69 लाख 12 हजार 830 रुपये की विशाल राशि स्वीकृत की गई है।
इस पहल को कलेक्टर एवं डीएमएफ अध्यक्ष श्री अजीत वसंत ने मूर्त रूप दिया है, जिससे कोरबा शहर और ग्रामीण अंचल दोनों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी सुविधाओं और जनकल्याण से जुड़े क्षेत्रों में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने बताया कि यह स्वीकृति पिछले 20 से 21 माह के दौरान जनप्रतिनिधियों की मांगों और शासन की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए दी गई है। इससे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और नागरिकों की मूलभूत जरूरतों की पूर्ति में डीएमएफ फंड की अहम भूमिका सिद्ध होगी।
🚧 प्रमुख स्वीकृत कार्यों की झलक:
शहरी कनेक्टिविटी में सुधार: ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक तक 2.84 किलोमीटर लंबी दो लेन सीसी रोड का निर्माण, लागत ₹29.42 करोड़।
रेल अंडर ब्रिज निर्माण: सुनालिया ज्वेलर्स के पास आरयूबी निर्माण एवं मुआवजा वितरण हेतु ₹18.82 करोड़।
शिक्षा का सशक्तिकरण:
92 नवीन आंगनबाड़ी भवन – ₹12.01 करोड़
30 नवीन प्राथमिक शाला भवन – ₹5.16 करोड़
10 नवीन माध्यमिक शाला भवन – ₹1.67 करोड़
डाइट भवन के 11 कार्य – ₹1.18 करोड़
12 महाविद्यालयों में अतिरिक्त भवन, हॉस्टल व सामग्री क्रय – ₹6.26 करोड़
शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कोरबा में निर्माण कार्य – ₹97.60 लाख
मानदेय शिक्षकों की भर्ती हेतु ₹10.34 करोड़
स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार:
टीकाकरण, क्षय रोग जांच, स्वास्थ्य भवन उन्नयन – ₹3.12 करोड़
विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती – ₹6.27 करोड़
स्वास्थ्य कर्मियों के आवासीय भवन – ₹98.69 लाख
ट्रामा सेंटर उन्नयन – ₹54.59 लाख
शहरी सुविधा और सफाई:
ई-कार्ट गार्बेज रिक्शा प्रदाय – ₹2.84 करोड़
सामुदायिक भवन, नाली, अहाता आदि 191 कार्य – ₹24.12 करोड़
कृषि एवं पशुपालन:
174 कृषि पंपों का विद्युतिकरण – ₹1.73 करोड़
पशु चिकित्सक भर्ती, मिट्टी परीक्षण, डेयरी कार्य – ₹57.48 लाख
इसके अतिरिक्त पुलिस कार्यालय में जनरेटर स्थापना हेतु ₹61.84 लाख और कन्वेंशनल हॉल में अहाता एवं हाई मास्ट लाइट कार्य के लिए ₹91.56 लाख की स्वीकृति भी दी गई है।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने स्पष्ट कहा कि सभी स्वीकृत कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि डीएमएफ फंड का उपयोग अब केवल खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कोरबा के समग्र शहरी और ग्रामीण संतुलित विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
🟩 यह पहल कोरबा को नई दिशा और नये आयाम देने वाली साबित होगी — शिक्षा से स्वास्थ्य तक और सड़क से स्वच्छता तक, हर क्षेत्र में विकास की रफ्तार अब होगी तेज।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.