August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

हजारों युवाओं की भागीदारी के साथ धावन पथ पर गूंजा नारा—‘स्वस्थ और नशामुक्त भारत’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत बिलासपुर में हुआ #NamoYuvaRun मैराथन का भव्य आयोजन

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रव्यापी सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत रविवार को बिलासपुर में #NamoYuvaRun मैराथन का भव्य आयोजन हुआ। सीएमडी चौक से शुरू होकर रिवर व्यू तक आयोजित इस धावन कार्यक्रम में हजारों युवाओं और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ और नशामुक्त भारत का संदेश दिया।


जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक एवं भाजयुमो प्रदेश प्रभारी सुशांत शुक्ला, क्रेड़ा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नमो युवा रन कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र देवांगन, तथा कोरबा जिले से भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
युवाओं में दिखा जोश


सुबह से ही शहर के विभिन्न हिस्सों से युवा और खिलाड़ी समूहों में मैराथन में शामिल होने पहुंचे। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने “स्वस्थ रहो–नशा छोड़ो”, “युवा शक्ति–राष्ट्र शक्ति” जैसे नारों से वातावरण गूंजा दिया। रिवर व्यू तक फैली भीड़ ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया कि युवा पीढ़ी नशामुक्त और सशक्त भारत के निर्माण के लिए दृढ़ संकल्पित है।
सेवा पखवाड़ा से जुड़ा उद्देश्य


कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि यह मैराथन सिर्फ खेल आयोजन नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्ति का संदेश देने का एक प्रयास है। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पूरे देश में इस प्रकार के आयोजन हो रहे हैं, जिनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना और युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाना है।


ऐतिहासिक आयोजन बना नमो युवा रन
हजारों युवाओं की भागीदारी और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। बिलासपुर की सड़कों पर दौड़ते युवाओं की टोली ने साबित किया कि जब लक्ष्य समाजहित और राष्ट्रहित का हो तो हर कदम सेवा और समर्पण की ओर बढ़ता है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.