August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कांग्रेस वोट चोरी का झूठा भ्रम फैला रही है : राहुल असरानी

1 min read

दंतेवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा के जिला मीडिया प्रभारी राहुल असरानी ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस वोट चोरी का झूठा भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को निर्वाचन प्रक्रिया की मामूली समझ भी नहीं है। जिस प्रकार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बेबुनियाद बातें करते हैं, उसी राह पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी चल रहे हैं।

असरानी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को चुनाव आयोग के नियमों का अध्ययन करना चाहिए। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने ही अपने प्रतिनिधि को निर्वाचन कार्यों के लिए अधिकृत किया था, जिन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष सभी दस्तावेजों की जांच कर ‘सब कुछ सही है’ कहकर हस्ताक्षर किए थे। अब चुनाव सम्पन्न होने के बाद कांग्रेस द्वारा सवाल उठाना बेमानी है।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस राज्य ही नहीं देश में मुद्दों के अभाव से जूझ रही है और झूठे व निराधार आरोप लगाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की नाकाम कोशिश कर रही है। असरानी ने स्पष्ट किया कि भारत निर्वाचन आयोग के कार्यालयों में कहीं भी स्थायी नियुक्ति नहीं होती, अधिकारी व कर्मचारी चुनाव के समय प्रतिनियुक्ति पर कार्य करते हैं। ऐसे में कांग्रेस द्वारा आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाना मेहनतकश अधिकारियों का अपमान है।

राहुल असरानी ने तीखे अंदाज में कहा कि कांग्रेस को तो केवल एक ही परिवार सही लगता है, तो क्या कांग्रेस चाहती है कि राहुल गांधी को ही मुख्य चुनाव आयुक्त बना दिया जाए? उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर चुनाव हारने के बाद ईवीएम पर ठीकरा फोड़ती है, लेकिन जनता बार-बार कांग्रेस को नकार रही है। नाकामियों से घिरी कांग्रेस मुद्दों की कमी के चलते झूठे आरोपों का सहारा लेकर देश और प्रदेश की जनता को गुमराह करना चाहती है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.