बजट 2026 से सशक्त भारत की नींव: वार्ड 7 धनवारपारा में गूंजा ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। ‘विकसित भारत 2047’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत व स्थिर आधार देने वाले बजट 2026 पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंवाद तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी कोरबा नगर मंडल के तत्वावधान में वार्ड क्रमांक 7 धनवारपारा में बजट संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट के सामाजिक–आर्थिक प्रभावों, आमजन को मिलने वाले लाभों और युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों व उद्यमियों के लिए प्रस्तावित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रुक्मणी नायर जी ने कहा कि निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 आत्मनिर्भर भारत की गति को तेज करने वाला है। यह बजट रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे के विस्तार, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा–स्वास्थ्य में निवेश और स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देने की ठोस दिशा दिखाता है। उन्होंने आम नागरिकों से बजट की योजनाओं का लाभ उठाने और जनभागीदारी से विकास को गति देने का आह्वान किया।
वार्ड पार्षद श्रीमती धनश्री साहू जी ने वार्ड स्तर पर विकास कार्यों के लिए बजट प्रावधानों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र–राज्य समन्वय से स्थानीय समस्याओं का समाधान तेज़ी से संभव होगा। कोरबा नगर मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा कि बजट संवाद जैसे कार्यक्रमों से जन–जन तक सरकार की नीतियों की सही जानकारी पहुँचती है और भ्रम दूर होता है। मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक एवं वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद युगल केवट जी ने मछुआरा समुदाय व स्वरोजगार से जुड़े प्रावधानों को महत्वपूर्ण बताया।


इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद ईश्वर पटेल जी, कोरबा मंडल महामंत्री राम शंकर साहू जी, मंडल उपाध्यक्ष सूरज पांडे जी, मंडल कोषाध्यक्ष सुकेश दलाल जी, मंडल मंत्री निमेश्वरी पवार जी, राजेंद्र सिंह राजपूत जी, विजय गुप्ता जी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री सनी सिंह जी, सुशील वर्मा जी, किशन कुमार वैष्णव जी, राधिका श्रीवास जी, प्रमिला जी, स्मिता सिंह जी, कविता सोनी जी, पिंकी यादव जी, उषा यादव जी, नीरज यादव, घनश्याम कलवानी जी, असलम खान, सुमित्रा श्रीवास जी, पूर्व पार्षद जगदीश श्रीवास जी, नवीन जायसवाल जी, बबली मानिकपुरी, पिंकी धारी, लक्ष्मी श्रीवास, शिवकुमारी थवाईत, अनुज यादव सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों ने बजट से जुड़े सवाल रखे, जिनका समाधान वक्ताओं ने तथ्यों व उदाहरणों के साथ किया। अंत में सभी उपस्थितजनों ने विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन–आंदोलन बनाने और वार्ड स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प

