February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बजट 2026 से कोरबा को विकास की बुलेट ट्रेन: उद्योग, रोजगार और कनेक्टिविटी में बड़े फैसले – सौरभ सिंह

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में विकास, उद्योग और जनकल्याण के मुद्दों पर प्रभावशाली चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम (कैबिनेट मंत्री दर्जा) के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह ने बजट को विकासोन्मुख, रोजगार सृजन करने वाला और जनहितकारी बताते हुए कहा कि यह बजट देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से कोरबा के लिए आर्थिक प्रगति के नए द्वार खोलेगा।
उन्होंने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे के विस्तार, खनिज क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण, उद्योगों के आधुनिकीकरण और रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इससे कोरबा जैसे औद्योगिक जिलों में निवेश बढ़ेगा, स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार के अवसर मिलेंगे और छोटे उद्यमियों को नई परियोजनाओं से सीधा लाभ होगा। खनन आधारित उद्योगों को तकनीकी उन्नयन से उत्पादन क्षमता बढ़ाने का अवसर मिलेगा, वहीं सहायक उद्योगों के विस्तार से स्थानीय व्यापार और सेवा क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।
प्रेस वार्ता में उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चालवाली, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नवदीप नंदा, अर्जुन गुप्ता, शैलेंद्र यादव, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिती स्वर्णकार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामनारायण सराफ, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह रनधावा, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर, मनोज मिश्रा, दीपक चावड़ा व उदय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे।
युवाओं–महिलाओं–किसानों के लिए विकास का त्रिकोण
श्री सौरभ सिंह ने कहा कि बजट में युवाओं के लिए कौशल विकास, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण और स्टार्ट-अप को प्रोत्साहन दिया गया है। महिलाओं के लिए उद्यमिता, स्वयं सहायता समूहों और रोजगार से जुड़ी योजनाओं को नई गति मिलेगी। किसानों के लिए आय बढ़ाने, सिंचाई विस्तार, कृषि-प्रसंस्करण इकाइयों और भंडारण अवसंरचना को मजबूत करने जैसे प्रावधान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएंगे।
रेल, सड़क और पर्यटन से बदलेगी विकास की तस्वीर
देशभर में नए रेलवे कॉरिडोर और हाई-स्पीड कनेक्टिविटी से औद्योगिक गलियारों को मजबूती मिलेगी और कोरबा जैसे औद्योगिक क्षेत्रों की लॉजिस्टिक्स क्षमता बढ़ेगी। पर्यटन अवसंरचना में निवेश से स्थानीय रोजगार सृजन होगा और सेवा क्षेत्र को नया विस्तार मिलेगा।
अंत में उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में निर्णायक कदम है, जो कोरबा को उद्योग, रोजगार और कनेक्टिविटी के केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.