बांकीमोगरा में गूंजा बजट संवाद: जनभागीदारी से विकास की नई पटकथा लिखने का संकल्प


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//** कोरबा। जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के निर्देशानुसार पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल जी ने बांकीमोगरा मंडल में आयोजित मंडल स्तरीय बजट संवाद कार्यक्रम में बजट संवाद प्रभारी का दायित्व निभाते हुए उपस्थित सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में विकास, रोजगार, आधारभूत संरचना और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
अपने संबोधन में श्री हितानंद अग्रवाल जी ने कहा कि केंद्रीय बजट देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की दिशा में सशक्त कदम है। इसमें युवाओं के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार एवं स्टार्टअप को बढ़ावा, किसानों के लिए आय वृद्धि के उपाय, महिलाओं के लिए सशक्तिकरण योजनाएं तथा शहरी व ग्रामीण अधोसंरचना के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कोरबा जैसे औद्योगिक क्षेत्र को विशेष लाभ मिलेगा, जिससे स्थानीय युवाओं को बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और व्यापार-उद्योग को नई ऊर्जा मिलेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बजट के प्रावधानों को घर-घर तक पहुंचाकर आमजन को जागरूक करें, ताकि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम में जिला मंत्री भाजपा श्री सतीश झा जी, प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री भागवत विश्वकर्मा जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री उदय शर्मा जी, पार्षद श्री प्रमोद सोना जी, विधायक प्रतिनिधि श्री लक्खू शर्मा जी, मंडल महामंत्री श्रीमती अनीता राजपूत जी, सहकोषाध्यक्ष श्री संजय महंत जी, मंत्री श्रीमती कविता यादव जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री जितेंद्र सिंह जी, मंत्री श्री प्रणय मिश्रा जी, श्री प्रकाश झा जी, श्री सूरज मिश्रा जी, डॉ. रूपनारायण जी, श्रीमती चित्रलेखा चंद्रा जी, श्रीमती रोहिणी कश्यप जी, श्री चिंताराम चौहान जी, श्री प्रमोद खंडे जी, श्री सतीश जी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे प्रत्येक वार्ड एवं शक्ति केंद्र स्तर पर बजट संवाद आयोजित कर सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएंगे। उपस्थित वार्डवासियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए बजट से जुड़े प्रश्न रखे, जिनका विस्तार से उत्तर दिया गया।
इस प्रकार बांकीमोगरा मंडल में आयोजित बजट संवाद कार्यक्रम जनजागरूकता और विकास के संकल्प का प्रभावी मंच साबित हुआ, जहां जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के बीच सकारात्मक संवाद से विकास की नई दिशा तय करने का संदेश दिया गया।

