February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

ग्रामीण समृद्धि की नई दिशा: VB-G RAM G अधिनियम पर पाली में ऐतिहासिक कार्यशाला संपन्न

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**पाली। भारतीय जनता पार्टी पाली मंडल द्वारा VB-G RAM G अधिनियम विषय पर एक भव्य एवं ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन पाली स्थित गुरुद्वारा हाल में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य नव प्रस्तावित ग्रामीण रोजगार अधिनियम की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना तथा कार्यकर्ताओं को इसके प्रावधानों से अवगत कराना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में दीपिका नगर पालिका अध्यक्ष माननीय श्री राजेंद्र राजपूत जी ने विस्तारपूर्वक अधिनियम के महत्व, उद्देश्य एवं प्रमुख प्रावधानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि VB-G RAM G अधिनियम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है, जो पूर्व में संचालित मनरेगा के स्थान पर लागू किया जाएगा। इस अधिनियम के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के अकुशल शारीरिक श्रम की कानूनी गारंटी प्रदान की जाएगी।

 

 

उन्होंने बताया कि पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली, जीपीएस आधारित निगरानी तथा एआई ऑडिट जैसी आधुनिक तकनीकों को शामिल किया गया है, जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और वास्तविक हितग्राहियों को सीधा लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने कहा कि यह अधिनियम विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत आधार है। उन्होंने शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं संयोजकों से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक जनजागरण अभियान चलाकर ग्रामीण जनता को इस अधिनियम की जानकारी दें।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने अधिनियम के सामाजिक एवं आर्थिक प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे ग्रामीण युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे पलायन में कमी आएगी।

 

 

वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री कीर्ति कश्यप जी तथा अजजा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री प्रयाग नारायण शांडिल्य जी ने VB-G RAM G एवं पूर्व मनरेगा के बीच तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत करते हुए बताया कि नया अधिनियम तकनीकी पारदर्शिता एवं जवाबदेही के मानकों पर अधिक प्रभावी सिद्ध होगा।
कार्यशाला को सफल बनाने में मंडल उपाध्यक्ष श्री हरीश चावड़ा जी, महामंत्री श्री कामता जायसवाल जी एवं श्री तारकेश्वर पटवा जी की विशेष भूमिका रही।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री राम बिलास जयसवाल जी, प्रदेश में अहम भूमिका निभाने वाले श्री मुकेश कौशिक जी, मंडल मंत्री श्री घनश्याम पटेल जी, श्री आशीष अग्रवाल जी, कोषाध्यक्ष श्री रितेश जयसवाल जी, वरिष्ठ पार्षद श्रीमती गीता शुक्ला जी, श्री सोना ताम्रकार जी, श्री भूपेंद्र कुर्रे जी, श्रीमती दीप्ति शर्मा जी, श्रीमती ज्योति ऊईके जी, श्री बसंत सोनी जी, श्री मुकेश अग्रवाल जी, श्री दीपक शर्मा जी, श्री अनिल जायसवाल जी, श्री राम नारायण पटेल जी, श्री हरि साहू जी, श्री श्रीकांत सोनकर जी, श्री गणेश चौहान जी, श्री संजय छाबड़ा जी, श्री सोनू राजपाल जी, श्री राजेश राठौर जी, श्री दीपक डिक्सेना जी, श्री शशिकांत यादव जी, श्री अगर दास जी, श्री भूपेंद्र डिक्सेना जी, श्री दिलेश्वर सिंह जी, श्री वीरेंद्र कुमार जी, श्री देवेंद्र डिक्सेना जी, श्री राजेश कुमार पटेल जी, श्री अजीत कुमार जी, श्री ओंकार सिंह ठाकुर जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि VB-G RAM G अधिनियम ग्रामीण भारत की आर्थिक सशक्तिकरण यात्रा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे इस अधिनियम की जानकारी प्रत्येक ग्राम तक पहुँचाकर सरकार की जनहितकारी योजनाओं को सफल बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.