October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

करतला में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया — जल, जंगल, जमीन और संस्कृति की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य : विधायक फूल सिंह राठिया

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स करतला कोरबा। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त 2025 को करतला विकासखंड के सद्भावना भवन में बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। राठिया, कंवर विकास समिति एवं सर्व आदिवासी समाज करतला/कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक फूल सिंह राठिया ने कहा — “जल, जंगल, जमीन और आदिवासी संस्कृति की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है।”



कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत करतला की सरपंच फूलबाई राठिया ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डी.डी.सी. क्षेत्र क्रमांक-1 रेणुका राठिया, डी.डी.सी. क्षेत्र क्रमांक-3 सावित्री अजय कंवर, जनपद पंचायत कोरबा अध्यक्ष बीज मोती राठिया, जनप्रतिनिधि, सरपंच, बी.डी.सी. सदस्य एवं समाज प्रमुख उपस्थित रहे।



स्वाभिमान रैली और पारंपरिक स्वागत

सुबह कार्यक्रम का शुभारंभ 50 किलोमीटर लंबी मोटरसाइकिल स्वाभिमान रैली से हुआ, जिसमें लौटे युवाओं का मांदर की थाप पर करमा नृत्य के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य व्यक्तियों का आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार पांव धोकर, पीला गमछा एवं पगड़ी पहनाकर तथा चावल से तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया।

घोषणाओं की झड़ी

कार्यक्रम के दौरान

रेणुका राठिया ने मुख्य सड़क से देवगुड़ी तक सीसी रोड एवं पुल निर्माण की स्वीकृति दी।

सावित्री अजय कंवर ने देवगुड़ी स्थल पर डोम निर्माण की घोषणा की।

बीज मोती राठिया ने देवगुड़ी में सार्वजनिक शौचालय निर्माण की घोषणा की।


सांस्कृतिक और पारंपरिक रंग

विधायक फूल सिंह राठिया ने करमा नृत्य समूह और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को नगद प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। महिलाओं के लिए पतरी सिलाई, फुगड़ी और कुर्सी दौड़ जैसी पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनके विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे —

पतरी सिलाई : प्रथम फूलबाई राठिया, द्वितीय संतोषी राठिया, तृतीय नीरा राठिया

फुगड़ी : प्रथम तोमेश्वरी राठिया, द्वितीय भूमिका राठिया, तृतीय शीतल राठिया

कुर्सी दौड़ : प्रथम शैल कुमारी राठिया, द्वितीय चंद्रकांती राठिया, तृतीय मनीषा राठिया


पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी

कार्यक्रम स्थल पर अइरसा, घोरिया, थोपोर्री, गूझा, हिंरवा, गुरहा भजिया सहित अनेक पारंपरिक आदिवासी व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

भारी भीड़ और उत्साह

इस अवसर पर करतला व कोरबा विकासखंड के सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे। मंच संचालन दुबराज राठिया एवं रामलाल राठिया ने किया।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ एवं युवा प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिनमें दुर्गा प्रसाद राठिया, नत्थूसिंह राठिया, रामायण राठिया, ललित राठिया, देवेंद्र राठिया, मोहितराम राठिया, दुलार सिंह राठिया, धनश्याम राठिया, मुकेश राठिया, मानसिंह राठिया, जयकृष्ण राठिया, मनमोहन सिंह राठिया, सागर सिंह राठिया, निर्मल सिंह राठिया सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.