March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा: दस हजार के कर्ज में फंसे परिवार को गांव से निकाला, कलेक्टर से लगाई इंसाफ की गुहार

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत जिल्गा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। यहां एक गरीब परिवार ने दबंगई और अत्याचार से त्रस्त होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने महज 10,000 रुपये के उधार के बदले उनका राशन कार्ड गिरवी रख लिया। समय-समय पर कुछ रकम लौटाने के बाद भी वह न तो राशन कार्ड वापस कर रहा है और न ही परिवार को चैन से जीने दे रहा है। उल्टा आए दिन गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि दबंग ने उन्हें गांव में घुसने से भी मना कर दिया है। उसकी पत्नी, बुजुर्ग मां और छोटे-छोटे बच्चों के साथ बरसात के इस कठिन समय में दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने रोते-बिलखते जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति गांव के अन्य गरीब परिवारों के साथ भी इसी तरह का व्यवहार करता है। वह राशन कार्ड और अन्य दस्तावेज गिरवी रखकर दबाव बनाता है और फिर उनकी जमीन-जायदाद पर नजर रखता है।

अब पीड़ित परिवार को प्रशासन से न्याय की उम्मीद है ताकि उन्हें दोबारा गांव में बसने और सामान्य जीवन जीने का अधिकार मिल सके।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.