August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वैश्विक संकटों पर राजनीति कर रही कांग्रेस, अफवाहें फैलाकर देश को गुमराह करने की कोशिश : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/**  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक परिस्थितियों और महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जब दुनिया युद्ध और अंतरराष्ट्रीय संकटों से जूझ रही है, तब भी कांग्रेस केवल अफवाहें फैलाने और भ्रम पैदा करने की राजनीति कर रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को इतिहास से सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को लाल किले से दिए गए पंडित जवाहरलाल नेहरू के एक भाषण में भी वैश्विक घटनाओं के भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव का जिक्र किया गया था। उस समय नेहरू ने कहा था कि उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच चल रहे युद्ध के कारण भारत में महंगाई बढ़ रही है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह उदाहरण बताता है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। आज भी दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष और युद्ध की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण वैश्विक स्तर पर आर्थिक और आपूर्ति संबंधी चुनौतियां उत्पन्न होती हैं।
उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भारत सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और देश के हित में आवश्यक कदम उठा रही है। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह इन परिस्थितियों को समझने के बजाय जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैश्विक संकटों का प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ता है और भारत भी उससे अछूता नहीं रह सकता, लेकिन सरकार की नीतियों और मजबूत नेतृत्व के कारण देश मजबूती के साथ इन चुनौतियों का सामना कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.