March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दिल्ली में हिंदू युवक तरुण की हत्या के विरोध में कोरबा–राजगामार में फूटा आक्रोश, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने निकाली मशाल यात्रा, श्रद्धांजलि सभा आयोजित

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/** कोरबा/राजगामार। दिल्ली के उत्तम नगर में हिंदू युवक तरुण की निर्मम हत्या की घटना को लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल है। इसी कड़ी में कोरबा जिले के राजगामार क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के नेतृत्व में हिंदू समाज द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए मशाल यात्रा निकाली गई और दिवंगत युवक की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
मशाल यात्रा में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल हुए। हाथों में मशाल और नारों के साथ निकले लोगों ने घटना के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि निर्दोष हिंदू युवक तरुण की जिस तरह से हत्या की गई है, वह बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी घटनाएं समाज की शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं और प्रशासन को इस पर तुरंत कठोर कदम उठाने चाहिए।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत तरुण की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि यदि समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय होता है तो हिंदू समाज चुप नहीं बैठेगा और एकजुट होकर उसके खिलाफ आवाज बुलंद करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रवीण राठौर, रवि सिंह कंवर (गौ रक्षा प्रमुख), युवराज सिंह, अंशु, वीर राठौर, मनीष राठौर, स्वयं, यश दास, साहिल, सोनू भार्गव, डुग्गू, लकी, रूपेश और अंकुश सहित बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में घटना की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने कहा कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले समय में व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। हिंदू समाज ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि देश में कानून व्यवस्था को मजबूत करते हुए इस प्रकार की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों को कठोरतम दंड दिया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.