March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जवाली मंडल में सम्पन्न हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु पूजन कार्यक्रम, भगवा ध्वज को गुरु मान कर राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  जवाली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु पूजन कार्यक्रम जवाली मंडल में पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. हेडगेवार जी, भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी और द्वितीय सरसंघचालक जी के तैल चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात परम पवित्र भगवा ध्वज को गुरु मानकर सभी स्वयंसेवकों ने राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित मंडल व्यवस्था प्रमुख श्री लोकेश साहू ने गुरु-शिष्य परंपरा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संघ में गुरु का स्थान भगवा ध्वज को दिया गया है, जो त्याग, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य केवल स्वयं का विकास नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र का सर्वांगीण उत्थान है।

 

इसके बाद खंड कार्यवाहक श्री श्याम सिंह ने संघ के इतिहास, उद्देश्यों और सेवाभावी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संघ हमें यह सिखाता है कि अपने जीवन के साथ-साथ समाज और राष्ट्र को भी अपनी सभ्यता और संस्कृति के अनुसार आगे बढ़ाना चाहिए। संघ के प्रथम सरसंघचालक श्रद्धेय डॉ. हेडगेवार जी के विचारों को साझा करते हुए उन्होंने अखंड भारत की संकल्पना पर भी जोर दिया।

“संघ किसी व्यक्ति विशेष को गुरु नहीं मानता, बल्कि भगवा ध्वज को गुरु मानकर कार्य करता है, जो हम सभी को राष्ट्र निर्माण के पवित्र कार्य में समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।” – श्री श्याम सिंह

कार्यक्रम में जवाली मंडल के ज्येष्ठ श्रेष्ठ स्वयंसेवकों सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया। उपस्थित प्रमुख स्वयंसेवकों में बाला राम पटेल, दीपक पटेल, वीरेंद्र नामदेव, समे लाल, वीरेंद्र कुमार, महेंद्र यादव, जयंत टंडिया, चिंटू अग्रवाल, प्रकाश प्रजापति, नरेंद्र चौहान सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत और सामूहिक प्रार्थना के साथ किया गया। उपस्थित स्वयंसेवकों ने राष्ट्र की अखंडता और विकास के लिए सतत प्रयासरत रहने का संकल्प दोहराया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.